हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर जमन सिंह मार्ग पर पुलिस ने रविवार रात कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली पुलिस रविवार रात गश्त करते हुए पंचायत घर से गन्ना सेंटर पहुंची। यहां हरिपुर जमन सिंह स्कूल को जाने पर रास्ते पर एक युवक दिखाई दिया। युवक के हाथ में एक कट्टा था। पुलिस के अनुसार कट्टे में 54 पाउच कच्ची शराब मिली। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए संजू सिंह निवासी हरिपुर फुटकुआं युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। माई सिटी रिपोर्टर