बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के 49 इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि किच्छा में चाचा नाम से मशहूर तस्कर उसे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में इंजेक्शन की सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बनभूलपुरा पुलिस सोमवार रात चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जवाहर नगर क्षेत्र में एक युवक पुलिस के रोकने पर भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने युवक को पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से एक थैले से नशे के 49 इंजेक्शन बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शकील अहमद निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किच्छा निवासी चाचा नाम से मशहूर व्यक्ति उसे नशे के इंजेक्शन की सप्लाई करता है। बताया कि वह हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में उसे सप्ताह में दो बार इंजेक्शन देने आता है। वह हल्द्वानी के कई लोगों को नशे के इंजेक्शन बेचता है। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।