फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि व सरकारी संपत्ति के नुकसान पहुंचाने पर एक गिरफ्तार।

विज्ञापन
वन विभाग की टीम द्वारा पकडा गया जंगल में आग लगाने वाला युवक। - फोटो : CHORGALIA
विज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। तराई वन प्रभाग रनसाली रेंज में करनैल सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी नानकमत्ता को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जंगल में आग लगाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। रनसाली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि आरोपी ने हंसपुर दक्षिणी प्लाट संख्या 17 के पौधरोपण क्षेत्र की सुरक्षा के लिए लगी तारबाड़ से आरसीसी के खंभे तोड़ दिए। उसने इन खंभों का लोहा बेचने की नीयत से उन्हें तोड़ा। खंभों में लगी लोहे की सरिया को निकाला गया। आरोपी ने हंसपुर प्लाट संख्या 18 में जगह-जगह जंगल में आग लगा दी ताकि वन विभाग का स्टाफ आग बुझाने में व्यस्त रहे और वह आसानी से सरकारी संपत्ति को खुर्द बुर्द कर सके। उसे वन अधिनियम 1927 की धाराओं के उल्लंघन में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। टीम में भोपाल देव, कमल मेवाडी, बलवंत सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें