नैनीताल। धार्मिक संस्था राम सेवक सभा में 18 बटुकों के परिजनों की ओर से यज्ञोपवीत संस्कार के लिए पंजीकरण कराया गया है। सभा की ओर से भी इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
नगर में नंदा देवी महोत्सवए रामलीलाए होली महोत्सवए शिवार्चन समेत विभिन्न अनुष्ठान व कार्यक्त्रस्म करने वाली राम सेवक सभा की नई कार्यकारिणी ने वर्ष 2019 में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार की शुरूआत की। महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि आचार्य भगवती प्रसाद जोशी की मौजूदगी में यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाएगा। इसमें सभा अध्यक्ष मनोज साह और उनकी टीम शामिल है। संवाद