फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: केंद्रीय कार्मिकों की तर्ज पर इंक्रीमेंट का लाभ जनवरी 2006 से मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड में 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स के लिए उम्मीद भरी खबर है। अब उन्हें भी केंद्रीय कार्मिकों की तर्ज पर पेंशन की गणना में नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ जनवरी 2006 से मिलना तय है। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य और पेंशनर्स एक्टिव टीम के मुख्य संयोजक रमेश चंद्र पांडे ने कहा कि अब राज्य के पेंशनर्स को उक्त लाभ देने में हीलाहवाली की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बताया कि भारत सरकार ने आदेश जारी कर 30 जून और 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हुए केंद्रीय कार्मिकों को पेंशन की गणना में नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ जनवरी 2006 से देने की स्वीकृति दी है। इससे पूर्व केंद्र सरकार ने यह लाभ वर्ष 2023 से देने के आदेश दिए थे। कहा कि समानता के सिद्धांत के अनुसार राज्य सरकार अपने कार्मिकों को वेतनमानों का लाभ केंद्र के अनुरूप देने के लिए बचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन की ओर से इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र देकर भेजकर शीघ्र लाभ देने की मांग की गई है। इसमें हीलाहवाली की गई तो पेंशनर्स आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें