फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डिजिटल प्लेटफार्म से बढ़ाएं होम-स्टे का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक क्लस्टर इंटरवेंशन प्रोग्राम के तहत शनिवार को उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से होम-स्टे उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रमेश पटवाल ने कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से होम-स्टे का कारोबार बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सभी होम-स्टे संचालकों के बीच नेटवर्किंग को लेकर जोर दिया। ट्रेनरों ने बताया कि उत्तराखंड में होम-स्टे संचालन से लोग पहाड़ पर रहकर ही रोजगार कर सकते हैं। पीसी उनियाल ने युवाओं से उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए कहा। इस दौरान ट्रेनर दीपिका बंगारी, दिनेश, ललित, देवेंद्र सिंह नयाल, रोशन, राजेश, राजेंद्र सिंह, मोहन बिष्ट, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें