फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Attack: पहाड़पानी में बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, परिजनों के शोर मचाने पर भागा आदमखोर

Thu, 23 Nov 2023 10:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

पहाड़पानी में बुधवार सुबह आंगन में बैठी तितुली देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए को हमला करता देख परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर से भाग गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के पहाड़पानी के धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुदुली में बुधवार सुबह आंगन में बैठी तितुली देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए को हमला करता देख परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर से भाग गया। वृद्धा को प्राथमिक इलाज के लिए पदमपुरी अस्पताल ले जाया गया। महिला के पैर पर पंजे के निशान हैं।
विज्ञापन


विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएफओ को फोन कर मुआवजा दिलाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए कहा। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा, रमेश टम्टा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को अवगत कराने के भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। मुआवजा देने के साथ ही पिंजरा लगाया जाएगा। भीमताल के पांडेगांव के समाजसेवी नितेश बिष्ट ने बताया कि पांडेगांव, भाकर और जंगलियागांव क्षेत्र में तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें