पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढोलीगांव में बुधवार को बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की मांग की। ओखलकांडा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए उप-चिकित्सालय खोलने के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों को सही कराने को कहा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से हल करने को कहा। इस दौरान दायित्वधारी शांति मेहरा, जिपं सदस्य बहादुर सिंह नगदली, मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल, मनोज सुयाल आदि मौजूद रहे।