फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से हल करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कैंची धाम तहसील के मौना में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 23 समस्याओं का निस्तारण किया गया। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल समस्या के साथ जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों और शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग की। डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से हल करने को कहा। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 17 किसानों को कृषि यंत्र और जैविक खाद बांटी गई। विभागों की ओर से स्टाॅल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दीप कुमार, रमेश सुयाल, नीरज बिष्ट, ज्योति आर्या, दलीप सिंह बोरा, शुभम अग्रवाल, अनुलेखा बिष्ट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें