फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रिचार्ज पिट, पुराने घराटों को पुनर्जीवित करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम वंदना सिंह ने कहा कि शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में वर्षा जल संरक्षण के लिए रिचार्ज पिट बनाए जाने हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह डीप रिचार्ज पिट, शाफ़्ट, पुराने घराटों को पुनर्जीवित करने संबंधी कार्य योजना तैयार कर इसे जिला योजना में प्राथमिकता से शामिल करें।
विज्ञापन


डीएम रविवार को कैंप कार्यालय में उद्यान, सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जिला योजना में प्रस्तावित विभागों की कार्ययोजना की जानकारी ले रही थीं। उन्होंने उद्यान अधिकारी को जिले में नर्सरियों का आधुनिकीकरण करने, पंचवर्षीय योजना की कार्ययोजना और प्रत्येक वर्ष के लिए तैयार किए प्लान की विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों की सूची बनाकर सिंचाई और लघु सिंचाई को रिचार्ज पिट के लिए कार्य आवंटित कर दिए गए हैं। दोनों विभाग तत्काल कार्य शुरू करें। डीएम ने सिंचाई खंड रामनगर को रामनगर शहर के ड्रेनेज प्लान के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और सिंचाई विभाग नैनीताल के अधिकारियों को कैंची धाम के पास अमृत सरोवर बनाने को कहा। उन्होंने अमृत सरोवर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें