गरमपानी(नैनीताल)। क्षेत्र में बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए कोश्याकुटोली के एसडीएम बीसी पंत ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को राजस्व विभाग और जल संस्थान की टीम ने गरमपानी और खैरना बाजार में घर-घर जाकर चेकिंग अभियान चलाते हुए पानी की मुख्य लाइन से घरों की लाइन में लगाई गई पांच मोटरों को हटाया। साथ ही लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए पेयजल का व्यावसायिक प्रयोजन और दुरुप्रयोग करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कहीं है। एसडीएम ने बताया कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए अभियान चलाया गया है। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक विजय नेगी और जलसंस्थान कर्मी मौजूद रहे। संवाद