फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अधिकारी अपने ही आदेश का नहीं कर रहे पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्ति विभाग में स्थानांतरण के बाद भी कई कर्मचारियों को रिलीव नहीं किया जा रहा है। इस कारण 3 पूर्ति निरीक्षक और एक एआरओ नैनीताल जिले को छोड़कर नए तैनाती स्थल पर नहीं जा पा रहे हैं। वहीं अन्य जगह से स्थानांतरित तीन पूर्ति निरीक्षक ने यहां जॉइन कर लिया है।
विज्ञापन

उपायुक्त खाद्य विपिन कुमार ने 20 जून को कुमाऊं के सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में कुमाऊं के सभी जिले में तैनात पूर्ति अधिकारियों के रिलीव करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पत्र में शासन के आदेश का हवाला दिया है। इसमें कहा कि स्थानांतरित कर्मचारी अगर नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त खाद्य विपिन कुमार के पास नैनीताल डीएसओ का भी चार्ज है। नैनीताल जिले में भी तीन पूर्ति निरीक्षक और एक एआरओ के स्थानांतरण हुए हैं। उपायुक्त खाद्य ने ही अपने आदेशों को नैनीताल जिले में ताक में रख दिया है। उन्होंने इन कर्मियों को अब तक रिलीव नहीं किया है। उपायुक्त खाद्य विपिन कुमार ने बताया कि इसी हफ्ते इन कर्मियों को रिलीव किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें