फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छह महीने बाद भी नहीं लग पाए नट बोल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। छह महीने पहले चोरों ने काठगोदाम-हैड़ाखान-सिमलियां-खनस्यूं मोटर मार्ग पर लगे क्रैश बैरियर से नट बोल्ट चोरी कर लिए थे। छह महीने बाद भी लोक निर्माण विभाग ने क्रैश बैरियर पर नट बोल्ट नहीं लगाए हैं। इसके चलते दस किमी तक बैरियर में नट बोल्ट नहीं होने से सड़क हादसे का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र पंचायत सदस्य चिराग बोरा ने कहा कि मार्ग कम चौड़ाई वाला है। ऐसे में नट बोल्ट नहीं होने से सड़क दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सक्सेना ने बताया कि नट बोल्ट चोरी होने की तहरीर काठगोदाम थाने में दी गई थी। विभाग की ओर से जल्द क्रैश बैरियर में नट बोल्ट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें