फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Attack: नर्सिंग अधिकारी की बेटी को कुत्ते ने नौ जगह काटा, सरोज ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत; की ये मांग

Wed, 05 Feb 2025 12:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज परिसर में स्ट्रीट डॉग के आतंक की सर्जरी विभाग की नर्सिंग अधिकारी सरोज ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। एक हफ्ते पहले उनकी सात साल की बेटी को कुत्ते ने नौ जगह काट लिया था। 
विज्ञापन
Dog attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज परिसर हल्द्वानी में स्ट्रीट डॉग के आतंक की सर्जरी विभाग की नर्सिंग अधिकारी सरोज ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। एक हफ्ते पहले उनकी सात साल की बेटी को कुत्ते ने नौ जगह काट लिया था। इससे पहले भी हाल ही में स्टाफ के तीन लोग शिकार हो चुके हैं।

नर्सिंग अधिकारी सरोज ने बताया कि यह घटना मेडिकल कॉलेज चौकी के पास हुई। बेटी को न केवल शारीरिक पीड़ा हुई है, बल्कि मानसिक आघात भी पहुंचा है। बताया कि पहले भी परिसर में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। स्ट्रीट डॉग राहगीरों पर भी हमला करते हैं, उनके कपड़े फाड़ देते हैं। इससे पूरा क्षेत्र असुरक्षित बना हुआ है। नर्सिंग अधिकारी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा नगर निगम एवं प्रशासन को निर्देशित करने, सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई एवं कूड़ा प्रबंधन को दुरुस्त करने की मांग की है।

बताते चलें कि मेडिकल कॉलेज परिसर में करीब 50 से 60 की संख्या में कुत्ते घूमते रहते हैं। मेडिकल कॉलेज के छात्रों का कहना है कि मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. आरजी नौटियाल भी इस संबंध में कई बार एक्शन ले चुके हैं, फिर भी यहां लोग स्ट्रीट डाॅग को भोजन और संरक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें