फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बरसात शुरू होते ही बढ़े सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज

Mon, 06 Jul 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मानसून की शुरुआत के साथ ही मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों से सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में संक्रमण और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसका असर बीडी पांडे अस्पताल की ओपीडी में भी देखने को मिल रहा है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव और बरसात के दौरान भीगने, दूषित भोजन और पानी के सेवन से वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन नहीं करने की अपील की है। डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि बारिश में भीगने पर जल्द सूखे कपड़े पहनें। उबला पानी, ताजा और साफ भोजन का सेवन करें। हाथों की नियमित सफाई रखें और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें