फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीसीए ने कॉर्बेट में जाना वन्यजीव प्रबंधन

विज्ञापन
रामनगर के कॉर्बेट पार्क में वन्यजीवों के प्रबंधन की जानकारी लेते एनटीसीए के सदस्य। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के मूल्यांकन के लिए एनटीसीए की दो सदस्यीय टीम ने वन्यजीवों के प्रबंधन को जाना। एनटीसीए की टीम हर चार वर्ष में देश के सभी टाइगर रिजर्व पार्क के मूल्यांकन के लिए पहुंचती है और मूल्यांकन के बाद टाइगर रिजर्व को रैकिंग देती है। दो सदस्यीय टीम मंगलवार को कॉर्बेट पार्क से वापस चली जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की टीम में रिटायर्ड पीसीसीएफ पीके सिंह और सुरेंद्र सिंह हैं। यह टीम चार साल बाद टाइगर रिजर्व का मूल्यांकन कर रही है। टीम कॉर्बेट पार्क के वन एवं वन्यजीवों के प्रोटेक्शन, ईको टूरिज्म की गतिविधियों के साथ ही ईको टूरिज्म की संभावनाओं और 2018 के मूल्यांकन में हुई प्रगति की समीक्षा कर रही है। यह टीम यहां पर्यटन की संभावनाओं को भी तलाश रही है ताकि भविष्य में पर्यटन को एक नई दिशा मिल सके। कॉर्बेट पार्क में वन्यजीवों के प्रोटेक्शन में लगी टीम के प्रयासों का ही नतीजा है कि यहां टाइगर अच्छी तादाद में हैं। कॉर्बेट पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि 2018 में एनटीसीए ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क प्रबंधन को जो भी निर्देश दिए थे, यह टीम उन निर्देशों का कितना अनुपालन हुआ है, इसकी भी जानकारी जुटा रही है। अब इस टीम का अगला भ्रमण चार साल बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें