कालाढूंगी। भारतीय गणित दिवस के अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने एक दिवसीय शिविर आयोजित किया। उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने किया। गणित प्रवक्ता गिरीश चंद्र पांडे ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के जीवन परिचय के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रामानुजन की खोजें आज भी आधुनिक गणित की आधारशिला मानी जाती हैं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिविर के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवियों ने वार्ड नंबर 5 स्थित मलिन बस्ती में स्वच्छता अभियान भी चलाया। कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता मौजी राम, जितेंद्र सिंह चौहान, बसंत कुमार कर्नाटक, अकील अहमद आदि मौजूद थे।