फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अब गौला खनन में साफ्टवेयर को लेकर पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से लेकर डीएफओ कार्यालय से मिलने वाली सभी अनुमति की प्रक्रिया पूरी हो गई है, पर अब मामला वन निगम के तौल कांटों के साफ्टवेयर में बदलाव को लेकर पेच लग गया है। ऐसे में संभावना है कि शनिवार से खनिज निकासी हो पाएगी।
विज्ञापन

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने गौला नदी में खनिज निकासी की सशर्त अनुमति एक मार्च को जारी की थी। इसके बाद राज्य और डीएफओ स्तर से मिलने वाली प्रक्रिया पूरी हो गई है। डीएफओ कार्यालय से वर्क आर्डर जारी हो गया है। पर बीते दिनों तौल कांटों के साफ्टवेयर में 108 क्विंटल से अधिक वाहनों के निकासी करने के बाद एक दिन के प्रतिबंध की व्यवस्था को हटा दिया गया था। अब पुन: व्यवस्था को लागू किया जाना है, अभी यह काम पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए वन निगम जुटा है। वन निगम आरएम महेश आर्य ने बताया कि खनिज निकासी से जुड़ी सभी अनुमति मिल चुकी है। वन निगम के साफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव किया जाना है, यह प्रक्रिया पूरा कर शनिवार से खनन शुरू करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें