हल्द्वानी। काठगोदाम से बनारस के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन तक शुरू की गई आवश्यक वस्तुओं की स्पेशल पार्सल ट्रेन अब 25 अप्रैल तक संचालित की जाएगी। यह पार्सल ट्रेन आठ अप्रैल से शुरू की गई थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन के संचालन की अवधि 15 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल तक कर दी गई है। ट्रेन में फल सब्जियां, दवाई, स्वास्थ्य प्रोडक्ट, स्वास्थ्य उपकरण, मास्क, सैनिटाइजर, नमक, चीनी, तेल आदि को ट्रांसपोर्ट किया जा सकेगा।