हल्द्वानी। काठगोमदाम से गोरखपुर रेलवे स्टेशन तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए स्पेशल पार्सल ट्रेन 17 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। ट्रेन 16 तारीख को गोरखपुर से चलकर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। वहीं काठगोदाम-मंडुवाडीह पार्सल ट्रेन का संचालन आज बंद जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि काठगोमदाम से गोरखपुर रेलवे स्टेशन तक संचालित पार्सल ट्रेन 17 अप्रैल से एक दिन के अंतराल में 25 अप्रैल तक चलाई जाएगी। ट्रेन में फल-सब्जियां, दवाई, मेडिकल सामान, स्वास्थ्य उपकरण, नमक, चीनी, तेल आदि को ट्रांसपोर्ट किया जा सकेगा। यह ट्रेन काठगोदाम से 17, 19, 21, 23 और 25 अप्रैल को गोरखपुर के लिए सुबह सात बजे से चलेगी।