फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अब नगर वन में घूम सकेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर वन प्रभाग के नगर वन का लोकार्पण किया। शुक्रवार सुबह दस बजे नगर वन को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री ने नगर वन का लोकार्पण कर दिया है। यहां क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी मौजूद रहेंगे। नगर वन में सैर सपाटे के लिए रास्ता, योग करने के लिए पार्क, जिम करने व बैठने के लिए बेंच-कुर्सियों के अलावा शोभादार पौधे लगाए हैं। बच्चों के लिए पार्क भी बनाया गया है। जंगल के बीच में आमजन की सुरक्षा के लिए आठ फुट ऊंची सोलर फैंसिंग लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें