फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अब वेबसाइट में भी मिलेगी पंंडित पंत की जानकारी

Thu, 27 Jun 2024 06:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं मूल के भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत से संबंधित जानकारी अब www.pantpath.org वेबसाइट में भी मिल सकेगी। प्रसिद्ध इतिहासकार बीआर नंदा की ओर से संकलित 18 खंडों का संग्रह सलेक्टेड वर्क्स ऑफ भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को डिजिटल रूप मिला है। पंत जयंती आयोजक समिति के ललित भट्ट ने बताया कि यह इतिहासकारों, राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों समेत विद्यार्थियों की कई वर्षों की मेहनत के बाद यह डिजिटाइज रूप में आया है। संग्रह के डिजिटलीकरण में 9000 पेज हैं। यह शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

12 दिसंबर 2002 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संग्रह के 18 संस्करणों का विमोचन दिल्ली में किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें