फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अब सोलर पैनल से मिलेगा किसानों की फसलों को पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए नैनीताल जिले में जल्द दो सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सोलर लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए राज्य सेक्टर से लघु सिंचाई विभाग को भीमताल के अलचौना और रामगढ़ में पाटा गांव के लिए 13 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। लघु सिंचाई विभाग जल्द सोलर पैनल लगाकर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाएगा।
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता जीडी सिंह ने बताया कि इस योजना के धरातल पर उतरने से किसानों की सिंचाई संबंधी समस्या काफी हद तक हल होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में किसानों को किसी तरह की धनराशि नहीं देनी है। सोलर पैनल लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
अलचौना और पाटा के किसानों की हल होगी समस्या
भीमताल के अलचौना नयना के लिए सोलर लिफ्ट योजना के लिए 6.77 लाख और रामगढ़ के पाटा के लिए 6.85 लाख रुपये मंजर हुए हैं। अलचौना सब्जी उत्पादन के लिए जाना जाता है। सब्जी उत्पादन यहां के किसानों का प्रमुख व्यवसाय है। कुछ सालों से सिंचाई नहरों के क्षतिग्रस्त होने से किसान परेशान हैं। किसानों ने विधायक राम सिंह कैड़ा और जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया से सोलर पैनल लगाकर फसलों की सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की मांग की थी। लघु सिंचाई विभाग ने दोनों इलाकों में चेंबर बनाकर मोटर और सोलर पैनल के माध्यम से किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट
किसानों की समस्या को देखते लघु सिंचाई विभाग से सोलर लिफ्ट योजना का प्रस्ताव बनाने को कहा गया था। राज्य सेक्टर से मिली धनराशि से अलचौना और पाटा में सिंचाई के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. संदीप तिवारी, सीडीओ नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें