हल्द्वानी। थोक मंडी में अब आलू का 50 किलो का कट्टा मिलेगा। इससे इससे कम वजन के आलू का कट्टा कोई आढ़ती नहीं बेचेगा। आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन ने रविवार से यह नियम लागू किया है कि 50 किलो से कम आलू न ही विक्रेता बेचेगा और न ही कोई क्रेता खरीदेगा। थोक व्यापारी अमित आसवानी ने बताया कि थोक मंडी परिसर में इस संबंध में नोटिस बोर्ड भी लगाए गए हैं। मंडी में फुटकर आलू की बिक्री नहीं होगी। रविवार को आलू के थोक दाम 700 रुपये प्रति क्विंटल रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)