फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राशन की दुकानें बंद मिलने पर नोटिस चस्पा किए

Mon, 04 Mar 2024 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें निर्धारित समय पर नहीं खुलने और बंद होने की शिकायत मिलने पर उपायुक्त खाद्य और जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने रविवार को छापा मारा।
विज्ञापन


कई दुकानें बंद मिलने पर नोटिस चस्पा किए गए। टीम ने मानपुर पश्चिम, देवलचौड़, डहरिया, तीन पानी और गौजाजाली में पांच गल्ला विक्रेताओं के यहां छापा मारा। शाम चार बजे से 6:30 बजे के बीच दुकानें बंद मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। गल्ला विक्रेताओं को अपना पक्ष रखने के लिए चार मार्च को लिखित स्पष्टीकरण के साथ बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। टीम में पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, अरुण खुल्वे, मोहित कठायत और खड़क सिंह मौजूद रहे।

राशन का उठान समय पर नहीं करने और राशनकार्ड धारकों को समय पर राशन उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित गल्ला विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विपिन कुमार, उपायुक्त खाद्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें