रामनगर (नैनीताल)। आचार संहिता व धारा 144 लागू होने के बाद बैठक करने के मामले में एसडीएम ने 24 लोगों को नोटिस जारी किया है।
बुधवार को वन ग्राम संघर्ष समिति की बैठक हुई थी, जो कि धारा 144 का उल्लंघन है। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि लालमणी, चंदन प्रकाश, चिंताराम, ललित मोहन कड़ाकोटी, दीपचंद्र, प्रेमचंद्र, इंद्र प्रधान, गोपाल राम, बंशीधर, लता देवी, ध्यानी आर्य, इंदिरा देवी, लक्ष्मी देवी, नीमा देवी, कांति देवी, पंकज सहित 24 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।