भीमताल(नैनीताल)। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने रामनगर ब्लॉक में तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक को विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीडीओ ने बताया कि ब्लॉक मिशन प्रबंधक की ओर से क्लस्टर लेवल फेडरेशन के कार्यकारिणी गठन में लापरवाही बरती है। क्लस्टर में दो अध्यक्ष हैं जिनमें असमंजस की स्थिति है। उन्होंने कहा कि प्रबंधक की ओर से अपने कार्यों में अत्यंत उदासीनता बरती गई है। महिलाओं की ओर से अभद्रता संबंधित शिकायतें भी की गई हैं और धनराशि मनमाने तरीके से देने के आरोप लगाए गए हैं। सीडीओ ने रामनगर ब्लॉक मिशन प्रबंधक को तीन दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।