हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से रोडवेज बसों में टिकट बुकिंग पर दी जा रही छूट का यात्री लाभ नहीं उठा रहे हैं। निगम के पास आधुनिक बसों का बेड़ा लगातार घटने से यात्री बुकिंग से कतरा रहे हैं। 30 सितंबर तक एक यात्री के आने-जाने के टिकट बुकिंग और पांच से अधिक यात्रियों के टिकट लेने पर क्रमश: 10 से 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। एक अगस्त से लागू इस योजना का अब तक एक भी यात्री ने लाभ नहीं लिया है। काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश चंद्र पंत का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मुख्यालय से बस संचालन बढ़ाने का आग्रह किया गया है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि छूट का लाभ उठाने के लिए अभी कोई यात्री नहीं आया है। यात्री मोबाइल फोन से भी टिकट लेंगे तो उन्हें छूट का लाभ मिलेगा।