फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिना पंजीकरण चल रहे होटल-होम स्टे पर कसेगा शिकंजा

Thu, 26 Mar 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला प्रशासन ने नैनीताल जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउसों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर पर्यटन सीजन से पहले गैर-पंजीकृत प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा। जिले में बिना पंजीकरण चल रहे प्रतिष्ठानों की संख्या तेजी से बढ़ी है जिससे नियमों का उल्लंघन और पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउसों पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी और ऐसे प्रतिष्ठानों को सील करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आम लोगों से भी अवैध प्रतिष्ठानों की सूचना देने की अपील की है ताकि पर्यटकों को सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें