रामनगर (नैनीताल)। कुमाऊं कमिश्नर ने हल्दुआ और गर्जिया बैरियर पर माल वाहनों से हो रही टोल वसूली को बंद करने के निर्देश दिए हैं। टोल वसूली करने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य सचिव पीएस बिष्ट ने बताया कि हाईवे स्थित हल्दुआ और गर्जिया बैरियर पर ठेकेदार की ओर से टोल वसूली की जा रही थी। हालांकि जिला पंचायत ने उस ठेकेदार के नाम पर टेंडर किया था। नेशनल हाईवे पर टोल वसूली को लेकर विरोध हो रहा था। कुुमाऊं कमिश्नर के आदेश पर ठेकेदार को नोटिस दिया गया है कि वह टोल वसूली न करें। टोल वसूली होने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।