हल्द्वानी। मौसम में गर्माहट लगातार बनी हुई है और दिन के समय तेज धूप और उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के फिलहाल आसार अभी नहीं हैं। हालांकि बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कही झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना बनी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 22.2 और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड रहा।