फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना नहीं, अब सीधे जेल जाएंगे अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन विभाग अवैध लकड़ी कटान खनिज तस्करी आदि मामलों में जुर्माना लेकर अपराधियों को छोड़ देने की जगह सीधे जेल भेजेगा। पश्चिमी वृत्त संरक्षक ने यह आदेश सभी प्रभागीय वनाधिकारी को दिए हैं। वन विभाग में अवैध खनिज की तस्करी अवैध लकड़ी की कटान शिकार आदि के मामलों में भी जुर्माना लेकर अपराधियों को छोड़ देने या सीज वाहन को रिलीज़ कर देने की व्यवस्था है। इस जुर्माने की व्यवस्था से अगर संबंधित व्यक्ति संतुष्ट नहीं होता है तो हुआ वन संरक्षक व उच्च स्तर पर भी अपनी अपील दायर कर सकता है। बहरहाल पश्चिमी वृत्त के अधीन आने वाले प्रभागो में जुर्माने लेकर अपराधियों को छोड़ देने या उनके वाहन को छोड़ देने की व्यवस्था को आगामी कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला किया है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉक्टर पराग मधुकर ध काते के अनुसार पश्चिमी वृत्त के अधीन आने वाले रामनगर, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, हल्द्वानी डिवीजन , तराई केंद्रीय वन प्रभाग और तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया जा चुका है। वन संरक्षक के अनुसार कोरोना लॉकडाऊन के चलते सभी को घरों में रहने की सरकार ने सलाह दी है जिसके कारण लोगों की जंगल में उपस्थिति अपेक्षित नहीं है । इसके बावजूद कोई व्यक्ति वन अपराध करने की मंशा से जंगल जायेगा तो उसे सीधे जेल का रास्ता दिखाया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें