फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरूमदारा में अंडरपास नहीं फ्लाईओवर चाहिए

विज्ञापन
रामनगर पीरूमदारा में रविवार को बैठक मे मौजूद ग्रामीण। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा रेलवे क्रासिंग पर बन रहे अंडरपास का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए फ्लाईओवर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को किसानों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अंडरपास बनने से उन्हें बड़े वाहनों के साथ ही कृषि उपकरणों को ले जाने में परेशानी होगी। इस संबंध में कुछ दिन पहले इज्जतनगर बरेली से काशीपुर पहुंचे डीआरएम को क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन भी दिया था, जिसके बाद रेलवे की टेक्निकल टीम ने किसानों की आपत्तियों को सुना और मौका मुआयना किया था।
बैठक में किसानों ने कहा कि टेक्निकल टीम उनकी आपत्तियों को लेकर आश्वस्त थी और उन्होंने अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को देने की बात कही थी।
बैठक में नरेश कालिया, दीवान कटारिया, वीरेंद्र रावत, आलोक गुसांई, गणेश रावत, मुकेश रावत, जसकार सिंह, डॉ. सतवीर सिंह कुक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें