फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिले में बर्ड फ्लू का मामला नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में बर्ड फ्लू का मामला अब तक सामने नहीं आया है। पशुपालन विभाग कुमाऊं में बर्ड फ्लू के सामने आने के बाद नजर रखे हुए है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर धीरेश जोशी ने बताया कि शनिवार को गौलापार क्षेत्र में कुछ मरी हुई मुर्गियों के फेंकने की सूचना मिलने पर वह स्वयं मौके पर गए थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि जो मुर्गियां फेंकी गई थी, संभवतया है वह कोई गाड़ी वाला वहां फेंक गया होगा। डॉ. जोशी का कहना है कि जिले में किसी भी पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों के बीमार होने अथवा बर्ड फ्लू होने जैसी कोई सूचना नहीं है। विभाग लगातार सैंपलिंग कर रहा है। सैंपलिंग में भी पॉजीटिव रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें