फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन लोहनी के हत्यारों को फांसी की सजा मिले: ललित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस नेता ललित जोशी बयान जारी कर नितिन लोहनी की हत्या की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो और उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे शांत और संस्कारवान प्रदेश की छवि देश में धूमिल हो रही है। भाजपा के कई नेताओं के वक्तव्यों व व्यवहार में अहंकार और असंवेदनशीलता साफ दिखाई देती है। सत्ता के नशे में चूर होकर वह आम जनता को सम्मान देने के बजाय भयभीत करने का कार्य कर रहे हैं। शासन की जगह अब गुंडाराज जैसी स्थिति बनती जा रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में यदि भाजपा सरकार स्वयं को पाक साफ मानती है तो सीबीआई जांच से क्यों बच रही है? कहा कि इस मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें