हल्द्वानी। ऑल इंडिया पुलिस ताइक्वांडो स्पर्धा में हल्द्वानी के नीतेश सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने यूपी के जवान को शिकस्त दी। नीतेश वर्ल्ड ताइक्वांडो श्रेणी में 22वें और 63 किलो वर्ग भार में भारत के टॉप रैंकिंग के खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह 40वीं पीएसी वाहिनी हरिद्वार में तैनात हैं। पुलिस कोच मनीष सनवाल ने बताया कि नीतेश ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड जीता था। संवाद