गौलापार (नैनीताल)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंगीकरण दिवस पर छात्राओं को नई शिक्षा नीति के बारे में बताया गया। शिक्षिका मंजूलता ने नई शिक्षा नीति की पू्री जानकारी दी। 12वीं की छात्रा सानिया, ज्योति व पूजा ने भाषण सुनाया। पोस्टर प्रतियोगिता में 12वीं की छात्रा निशा प्रथम, अनुष्का मंडल द्वितीय व 9वीं की कामिनी व 11वीं की अनुराधा तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर ममता सुयाल, मीनाक्षी जोशी, कंचन जोशी व समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। 12वीं की छात्रा राशि सुबास ने कार्यक्रम का संचालन किया।