फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौलापार में निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र सील

Tue, 08 Sep 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। मानकों की अनदेखी के चलते प्रशासन ने सोमवार को गौलापार स्थित निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र को सील कर दिया है। उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया कि मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर ने कुछ दवाइयों का स्टॉक देखा जो सही तरीके से नहीं रखा गया था। संस्था के खिलाफ बिना स्टॉक पंजीकरण के दवाई रखने में नियमानुसार कार्रवाई के लिए लिखा गया है। बताया कि संस्था में काउंसलर भी कार्यरत नहीं पाया गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस देकर अग्रिम कार्रवाई की है। संस्था में पुरुष तथा महिला दोनों पाए गए और संस्था के पास स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी से निर्धारित मानकों के अनुरूप रजिस्ट्रेशन पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें