नैनीताल। बिरला विद्या मंदिर में नौवें कॉर्बेट-पंत-पियर्स वार्षिक कॉनक्लेव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक उद्यमी औरॉ साहित्यिक क्यूरेटर अमिताभ सिंह बघेल, प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, क्यूरेटर प्रणब मुखर्जी, वित्त व लेखा प्रबंधक संजय कुमार गुप्ता, उप-प्रधानाचार्य राकेश मोलासी ने किया।। तीन दिवसीय इस आयोजन में देशभर के 150 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें कविता पाठ, नाटक और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रधानाचार्य शर्मा ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक बताया। मुख्य अतिथि बघेल ने वैचारिक स्पष्टता के महत्व पर जोर दिया। समारोह में शिक्षक दीपक पांडे, जतिन ग्रोवर, ब्रजेश पांडेय सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित थे।