फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 15 डिग्री से कम जाने लगा रात का तापमान

Sat, 24 Oct 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल। धूप खिलने के साथ ही हल्के बादल भी आ रहे हैं। सुबह शाम ठंड बढ़ने लगी है। फिलहाल मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इधर नैनीताल में शुक्रवार को सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर में मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छाने लगे। इसके साथ ही धीमी गति से चली सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया। शाम होते-होते तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी। माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें