फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों को अनुबन्ध आगे बढ़ने का इंतजार

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना महामारी के दौर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी अपना अनुबन्ध आगे बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं। हर साल 31 मार्च को इन कर्मचारियों का अनुबन्ध समाप्त हो जाता है। जिसके बाद इन कर्मचारियों को 1 अप्रैल का अवकाश देकर 2 अप्रैल से पुनः सेवा में बहाल किया जाता है। इस बार लग रहा था कि शासन की ओर से पहले की अनुबन्ध को बढ़ाये जाने की सूचना आ जायेगी लेकिन अभी तक हुआ नहीं है। एनएचएम संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी गुप्ता का कहना है कि अनुबन्ध बढ़ने का हमें इंतजार है और आज शाम तक इस मसले पर कोई निर्णय आने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले 1 अप्रैल को अवकाश पर रहना पड़ता था लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी निर्णय आये इस साल हम काम करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह राहत की बात है कि क्योंकि जिले में एनएचएम के 297 कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें