किच्छा। नई सुनैहरी निवासी एक व्यक्ति मंगलवार देर शाम आवास विकास काॅलोनी में एक खाली पड़े प्लाट में मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
आवास विकास काॅलोनी में श्री आनंदपुर कुटिया के निकट वहां खेल रहे बच्चों ने खाली प्लाट में एक व्यक्ति के पड़ा होने की सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। बाद में जब सोशल मीडिया पर फोटो फ्लैश हुआ तो मृतक की पहचान राम सिंह (55) पुत्र दोदीराम निवासी नई सुनेहरी के रूप में की गई। मृतक के बेटे रितेश ने बताया कि उनके पिता के सिर पर चोट लगी हुई थी। वे घर से यहां कैसे पहुंचे पता नहीं।