फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: नशे के खिलाफ जंग को आगे बढ़ाएंगे नए एसएसपी अर्पण यदुवंशी, ये होगी चुनौती

Thu, 26 Nov 2026 11:23 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम अब नए एसएसपी अर्पण यदुवंशी आगे बढ़ाएंगे। पूर्व एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के करीब 13 महीने के कार्यकाल में नशे के नेटवर्क पर बड़ा अभियान चला था।
विज्ञापन
नए कप्तान अर्पण यदुवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

नैनीताल जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम को अब नए कप्तान अर्पण यदुवंशी को आगे बढ़ाना होगा। करीब 13 महीने तक एसएसपी रहे डॉ. मंजूनाथ टीसी के कार्यकाल में नशे के नेटवर्क पर काम हुआ।

नवंबर 2026 तक करीब 100 तस्करों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में चरस, स्मैक, नशीली गोलियां व इंजेक्शन की बरामदगी के बाद अब नए एसएसपी के सामने इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की चुनौती होगी। शासन ने बुधवार को डॉ. मंजूनाथ टीसी का तबादला कर उन्हें 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें