नैनीताल जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम को अब नए कप्तान अर्पण यदुवंशी को आगे बढ़ाना होगा। करीब 13 महीने तक एसएसपी रहे डॉ. मंजूनाथ टीसी के कार्यकाल में नशे के नेटवर्क पर काम हुआ।
नवंबर 2026 तक करीब 100 तस्करों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में चरस, स्मैक, नशीली गोलियां व इंजेक्शन की बरामदगी के बाद अब नए एसएसपी के सामने इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की चुनौती होगी। शासन ने बुधवार को डॉ. मंजूनाथ टीसी का तबादला कर उन्हें 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया है।