फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जसपुर लॉ कॉलेज में गड़बड़ी के बाद निरस्त हुई परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी

Thu, 25 Jun 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने विधि पाठ्यक्रम की निरस्त की गई परीक्षाओं का नया संशोधित परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार बीएएलएलबी दसवें सेमेस्टर, बीएएलएलबी (ऑनर्स) दसवें सेमेस्टर, बीबीए एलएलबी दसवें सेमेस्टर और एलएलबी छठे सेमेस्टर के इंटरप्रिटेशन ऑफ स्टेच्यू विषय की परीक्षा छह जुलाई (सोमवार) को होगी। इसके साथ ही इन्हीं सेमेस्टर के ह्यूमन राइट्स लॉ एंड प्रैक्टिस विषय की परीक्षा आठ जुलाई को होगी। एनएसजी गहलोत मेमोरियल लॉ कॉलेज जसपुर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुई बीएएलएलबी आठवें सेमेस्टर, बीएएलएलबी (ऑनर्स) आठवें सेमेस्टर, बीबीए एलएलबी आठवें सेमेस्टर और एलएलबी चौथे सेमेस्टर के लॉ रिलेटिंग टू क्राइम अगेंस्ट वीमेन विषय की परीक्षा अब दस जुलाई को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न होगी। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने बताया विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी संबंधित महाविद्यालयों के निदेशकों व प्राचार्यों को यह सूचना दे दी गई है ताकि सभी परीक्षार्थी समय पर अपनी संशोधित परीक्षाओं में शामिल हो सकें। बता दें कि बीते दिनों विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के दौरान जसपुर स्थित एनएसजी गहलोत मेमोरियल लॉ कॉलेज में कई गंभीर अनियमितताएं और नकल की आशंका पाई गई थी। इसके बाद उस दिन चल रही परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें