हल्दूचौड़। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्दूचौड़ पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास का शनिवार को एसडीएम तुषार सैनी और जिला समन्वयक रविंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। छात्रावास की प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में एसडीएम ने सभी से शिक्षा में गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। संचालन छात्रावास के नवनियुक्त वॉर्डन एवं सचिव डॉ हिमांशु पांडे ने किया। बता दें कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत समाज के जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से इस छात्रावास की स्थापना की गई है। वहां सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी भारत भूषण जोशी, प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर, जिला समन्वयक संतोष कुमार, मदन मोहन जोशी आदि थे।