हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित राधा कृष्ण एसेसमेंट सेंटर में शुक्रवार को ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा हुई। दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की गई। ऑनलाइन परीक्षा के बीच पहली पाली में करीब डेढ़ घंटे तक सर्वर ठप रहा। इससे परीक्षार्थी परेशान रहे। उन्हें समय पर परीक्षा देने का मौका नहीं मिला। सीबीएससी कॉर्डिनेटर मंजू जोशी ने बताया कि दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में 348 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सुबह 9-11 बजे पहली पाली की परीक्षा का समय निर्धारित था। सर्वर ठप होने के कारण परीक्षा देर से हुई। इस बीच करीब डेढ़ घंटे तक सर्वर ठप रहा है। यह तकनीकी खराबी ऑल इंडिया लेबल पर हुई। दूसरी पाली में 264 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यह परीक्षा दिन में तीन बजे से शुरू हुई। इस बीच सर्वर ठीक रहा। (संवाद)