फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अगले सत्र से लागू होगी स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में एनईपी

Sat, 30 Sep 2023 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-24 से नई शिक्षा नीति को लागू किया जाएगा। फिलहाल नई शिक्षा नीति 2020 बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए ही प्रभावी रहेगी। विवि ने निर्णय लिया है कि अगले सत्र से पीजी और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में एनईपी लागू की जाएगी।
विज्ञापन


कुमाऊं विवि ने संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक स्तर पर नई शिक्षा नीति लागू की थी। एनईपी के तहत विवि की ओर से प्रवेश के साथ ही परीक्षाफल जारी किए। इधर, इस वर्ष भी स्नातक में विवि ने एनईपी के तहत प्रवेश लिए हैं। वहीं विवि प्रबंधन का कहना है कि वह अगले वर्ष से स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी एनईपी को लागू किया जाएगा। स्नातक स्तर पर एनईपी लागू होने से स्नातक का पाठ्यक्रम में बदल हुआ है। अगले वर्ष अन्य विषयों में एनईपी लागू होने से उन पाठ्यक्रमों में भी बदलाव किया जाएगा। इसको लेकर विवि की ओर से तैयारियां की जा रही है।



स्नातक में एनईपी से जुड़ी गाइडलाइन
नेनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। एनईपी के तहत स्नातक पाठ्यक्रम तीन की जगह अब चार वर्ष में पूरा होगा। छात्र-छात्राएं को सहूलियत के लिए एक साल, दो साल, तीन साल में कभी मर्जी के अनुसार पढ़ाई छोड़कर डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, डिग्री या चार वर्ष पूर्ण कर बैचलर विद् रिसर्च की डिग्री प्राप्त कर सकतीं हैं।
विज्ञापन



- एनईपी 2020 के अंतर्गत स्नातक स्तर पर कुविवि से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में प्रवेश दिए गए हैं। अगले वर्ष से नई शिक्षा नीति को स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी लागू किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

- दिनेश चंद्रा, कुलसचिव कुमाऊं विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें