गरमपानी (नैनीताल)। शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद की ओर से युवा संसद तरुण सभा प्रतियोगिता हुई। इसमें नीमा बेरी प्रथम, छाया पंत द्वितीय और रश्मि भंडारी तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने छात्र-छात्राओं को संसद, सत्तापक्ष, विपक्ष की भूमिका का महत्व बताया। वहां डॉ. तरुण कुमार आर्य, डॉ. जयति दीक्षित, डॉ. ईप्सिता सिंह, डॉ. दीपक, ममता पांडे, डॉ. निर्मला, संतोष कुमार भारती, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।