फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जरूरतमंद छात्रों को मिल रहा तकनीकी शिक्षा का निशुल्क लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज के बच्चे निशुल्क अकाउंट और टैली सीख रहे हैं। इस बार भी 100 छात्रों को एकाउंट और टैली का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ. लीलाधर मेमोरियल कल्याण समिति के संस्थापक राज भट्ट पिछले कई सालों से अध्ययनरत और इच्छुक छात्रों को तकनीकी शिक्षा में निपुण करने के लिए प्रयासरत हैं। एमबी इंटर काॅलेज में स्किल डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स के तहत तीन साल से लगातार इच्छुक 100 छात्राें का चयन होता है। प्राचार्य डीके पंत ने बताया कि दो शिक्षक कक्षा 9 से 11वीं तक के छात्रों को कंप्यूटर और 12वीं के छात्रों को यहां अकाउंट की निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें